बाइक के धक्का से युवक घायल
रांची सिमडेगा मुख्य पथ पर बसिया में 10 मार्च की शाम को बाइक से धक्के लगने पर राहगीर बसिया निवासी युवक 25 वर्षीय गणेश गोप घायल हो गया। परिजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से उससे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। उसके चेहरे पर चोट लगी है। चिकित्सकों ने इलाज किया जो खतरे से बाहर है। इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।