पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kolebira News Youth Scorches In Navaboli In Kolebira While Cooking From Gas Stove

गैस स्टोव से खाना बनाने के दौरान कोलेबिरा के नावाटोली में युवक झुलसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के नवाटोली में आग में झुलसने से एक ग्रामीण की स्थिति गंभीर हो गई है। बताया गया कि रवि सिंह नामक ग्रामीण अपने घर में गैस स्टोव से खाना बना रहे थे। इसी दौरान वे आग की चपेट में आ गए। बताया गया कि गैस स्टोव में खाना बनाते वक्त कुछ ऊंचाई में रखा केरोसिन तेल नीचे गिरा और स्टोव की आग के संपर्क में आने से वे बुरी तरह झुलस गए।

रवि के चीखने चिल्लाने से आसपास के लोग जुटे और आग पर काबू पाया गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डा. आलोक बाड़ा ने उनका प्राथमिक उपचार किया और गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा के सदर अस्पताल रेफर किया।

सरहुल की तैयारी शुरू, 27 को होगी पूजा

कोलेबिरा | प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर कोलेबिरा में तैयारी शुरू कर दी गई है। पर्व के मद्देनजर प्रखंड मुख्यालय के रणबहादुर सिंह चौक पर सरना धर्मावलंबियों ने सरना झंडा लगाया। झरिया पाहन ने कहा कि सरहुल सरना धर्मावलंबियों का प्रमुख त्योहार है। इसकी पूजा विधि विधान में प्रकृति का दर्शन प्रत्यक्ष रूप से विद्यमान है। बताया गया कि 27 मार्च को शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा सरहुल की पूजा होगी। शोभायात्रा के दौरान जरूरी व्यवस्था को लेकर पदधारियों के बीच कार्य का बंटवारा किया गया है। 26 मार्च को उपवास होगा। विभिन्न गांवों की नृत्य मंडलियां भी शोभायात्रा में शामिल हाेंगी। समिति के बिरसा खड़िया, उत्तम खड़िया, कन्हैया कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, मनोज पाहन, सुनील पाहन, बंडा खड़िया, लोधे पुजार, बोका खड़िया आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

झुलसने से गंभीर ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...