- Hindi News
- National
- Badkagaon News 10 Crore Bill Outstanding In The Barkagaon Electricity Section Power System Crumbling
बड़कागांव बिजली सेक्शन में ~10 करोड़ बिल बकाया, बिजली व्यवस्था चरमराई
डीवीसी का झारखंड सरकार पर लगभग साढ़े चार हजार करोड़ रुपए भारी रकम का बकाया रहने के कारण झारखंड के कई जिले में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जिसमें हजारीबाग जिले के बड़कागांव बिजली सेक्शन भी अछूता नहीं रहा है। बड़कागांव एवं केरेडारी बिजली आपूर्ति बिल्कुल चरमरा गई है। यह बिजली समस्या कब सुधरेगी कहा नहीं जा सकता है। बड़कागांव में नियमित रूप से बिजली नहीं मिलने के कारण बिजली से संबंधित रोजमर्रा के कामकाज पूर्ण रूप से प्रभावित हो गया है। मामले को लेकर बिजली विभाग के कनीय अभियंता प्रभास कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बतलाया कि बिजली समस्या को शीघ्र दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
बड़कागांव बिजली सेक्शन में शामिल बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड के 30000 बिजली उपभोक्ता है। लगभग 10 करोड़ रुपया बिजली बिल बकाया है। जिसका प्रभाव डीवीसी विभाग के ऊपर पड़ा है। डीवीसी के द्वारा कई घंटे तक लोड सेटिंग कर दी जा रही है। जिसका असर बिजली उपभोक्ताओं के ऊपर पड़ रहा है। हालांकि उच्चस्तरीय स्तर पर समस्या का समाधान करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। बताते चलें कि बड़कागांव प्रखंड में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बिल्कुल चरमरा गई है। शनिवार की तड़के सुबह 2:30 बजे भारी ओलावृष्टि एवं बारिश के कारण 33000 वोल्ट पावर केबल में त्रुटि आने के मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। समाचार लिखे जाने तक बड़कागांव में बिजली बहाल नहीं हो पाई थी।
बड़कागांव पावर सब स्टेशन ।