पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी की 10 बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ईचाक थाना क्षेत्र के गुंजा गांव से पुलिस ने बुधवार रात छापामारी कर चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद किया है। ईचाक थाना क्षेत्र से इतनी संख्या में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होना इचाक की पहली घटना है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। इस संबंध में डीएसपी विवेकानंद ठाकुर और कमल किशोर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुंजा गांव निवासी राहुल मेहता पिता सकलदीप मेहता के घर साढ़े बारह बजे रात छापामारी की गई। इस दौरान चोरी की गई विभिन्न कम्पनी के नौ मोटरसाइकिल के साथ राहुल मेहता को धर-दबोचा गया। इसकी निसान देही पर बरवां गांव निवासी हिमांशु मेहता पिता नागेश्वर प्रसाद मेहता को इचाक बाजार स्थित घर से चोरी की एक स्कूटी के साथ उसे गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ के क्रम में मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार करते हुए कहा कि चपरख गांव निवासी अशोक मेहता पिता हरिनारायण मेहता एवं दारू थाना क्षेत्र के डुमर गांव निवासी संताेष उर्फ भोला मिलकर हजारीबाग के विभिन्न प्रखंडों में मोटरसाइकिल चोरी करते थे। इचाक प्रखंड के अलावा अन्य प्रखंडों से चोरी की मोटरसाइकिल को खपाने का जिम्मा राहुल मेहता व हिमांशु मेहता को दी जाती थी। थाना प्रभारी नंदकिशोर दास ने बताया कि वर्ष 2019-20 में ईचाक थाना क्षेत्र से छह मोटरसाइकिल की चोरी हुई है। लेकिन इचाक की एक भी मोटरसाइकिल बरामद नहीं हुई। अनुसंधान के क्रम में 24 नवम्बर 2019 को कालीबाडी सब्जी मंडी से एक पल्सर व एक दिसम्बर 2019 को दारू थाना क्षेत्र के झुमरा बाजार से एक स्कूटी चोरी की बात सामने आई है। छापामारी में मुख्य रूप से थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर नंदकिशोर दास प्रशिक्षु दारोगा अभिषेक कुमार सिंह के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल थे।

खबरें और भी हैं...