बारातियों से भरी सवारी गाड़ी पलटी, 15 घायल
चौपारण प्रखंड के करमा पंचायत के दर्जीचक मोड़ के पास घुमावदार सड़क पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है। इसी क्रम में शुक्रवार को रानीचुआं से बारात पडरिया आई थी। विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शनिवार को सवारी गाड़ी संख्या जे एच 02 एम 4244 बारातियों को भरकर रानीचुआ वापसी के क्रम में दर्जीचक के घुमावदार सड़क में अपना नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। दुर्घटना होने की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह, एएसआई मो. अलाउद्दीन, देवलाल साव, रेवाली पासवान, नरेश कुमार, नागेश्वर ठाकुर सहित कई ग्रामीणों ने मिलकर घायलों को गाड़ी से निकाल कर सामुदायिक अस्पताल भेज दिया। जिससे सवार बारातियों में 15 लोग घायल हो गए थे। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। जिसमें दो का पैर टूट जाने के कारण बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। पांच को अस्पताल में ही भर्ती किया और अन्य को दवा देकर छुट्टी कर दिया। मालूम हो कि गत दिन पूर्व ही उक्त घुमावदार सड़क पर एक बोलेरो ने अनियंत्रित होकर बिजली ट्रांसफार्मर पोल में टक्कर मार दिया था। जिससे दोनों बिजली पोल टूट कर बोलेरो पर अटक गया था। बिजली नही रहने के कारण बोलेरो में सवार लोग सुरक्षित बच गए थे।
चौपारण में पलटी बारातियों से भरी सवारी गाड़ी ।