पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hazaribagh News 98 Crore Electricity Bill Owed To Consumers In The District

जिले में उपभोक्ताओं पर 98 करोड़ बकाया है बिजली बिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली का उपभोग करने वाले हर उपभोक्ता को चाहिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति। बिजली आपूर्ति बाधित हो तो हर तरफ से हो हल्ला शुरू हो जाता है। लेकिन समय पर बिजली बिल का भुगतान करने के मामले में यह भावना नहीं रहती। खबरों की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि बिजली उपभोक्ताओं में लगभग 20 प्रतिशत उपभोक्ता ही नियमित रुप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं, 80 प्रतिशत उपभोक्ताओं का बिल बकाया चलता रहता है। हालांकि शहरी उपभोक्ताओं में लगभग 50 प्रतिशत उपभोक्ता बिल का भुगतान करते हैं और 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं का लटका रहता है ।

अकेले नगर निगम पर 21.84 करोड़ का बकाया : विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग विद्युत प्रमंडल अंतर्गत सरकारी भवनों , कार्यालयों पर 30 करोड़ रुपए बकाया है, जिसमें अकेले हजारीबाग नगर निगम पर 21.84 रुपए का बकाया है । नगर निगम के अधीन ही संचालित शहीद निर्मल महतो पार्क पर 38 करोड़ का बकाया होने के कारण पार्क की बिजली काट दी गई है। निगम द्वारा ही संचालित विद्युत शवदाह गृह पर दस लाख रुपए का बकाया है। उसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग पर 1.62 करोड़, शिक्षा विभाग पर 92 लाख रुपए, पीएचईडी पर 1.60 करोड़ रुपए बकाया है। सरकारी भवनों पर बिजली बिल बकाया वाली सूची में जिला प्रशासन के अधिकारी के आवास, संयुक्त निदेशक कृषि, ओल्ड एज होम जैसे परिसर भी शामिल हैं।

बीएसएनएल के कई टावरों पर बकाया : बीएसएनएल टावर, बाड़म बाजार, गुरुगोविंद सिंह रोड, देवांगना चौक, बड़ा बाजार, नवाबगंज पर लाखों में बकाया है।

लोड शेडिंग में स्थानीय स्तर पर कोई रोल नहीं : आरएस शर्मा

डीवीसी कमांड एरिया में 18 घंटे लोड शेडिंग को लेकर उत्पन्न स्थिति पर हजारीबाग में पदस्थापित उप मुख्य अभियंता, विद्युत आरएस शर्मा से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि लोड शेडिंग में हमारा कोई राेल नहीं है। जेएसवीएनएल पर डीवीसी का वास्तविक बकाया कितना है यह भी हमलोगों को मालूम नहीं है। पांच हजार करोड़ रुपये बकाया के बारे में हमलोगों को भी अखबार वगैरह से ही मालूम हो रहा है, जो भी हो रहा है वह सब ऊपर के स्तर से ही हो रहा है। इसमें स्थानीय स्तर की कोई बात ही नहीं है।

व्यवसायिक इकाइयों में है सबसे ज्यादा बकाया

हजारीबाग विद्युत प्रमंडल अंतर्गत वर्तमान में लगभग 98 करोड़ रुपया उपभोक्ताओं पर बकाया है, जिसमें 49 करोड़ रुपया व्यवसायिक विद्युत उपभोक्ताओं का बकाया है। वहीं सरकारी विभागों पर 30 करोड़ बकाया है। जबकि घरेलू विद्युत के उपभोक्ताओं पर लगभग 28 करोड़ रुपये बकाया है ।

जिले में 2.20 लाख हैं विद्युत उपभोक्ता

हजारीबाग विद्युत प्रमंडल अंतर्गत सभी श्रेणियों को मिलाकर दो लाख 20 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं, जिसमें लगभग 51 हजार उपभोक्ता ही नियमित रुप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं। जबकि हजारीबाग शहरी क्षेत्र में लगभग 35 हजार उपभोक्ता हैं, उनमें से लगभग 17 हजार उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा होता है। शेष उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली के लिए काफी मशक्कत करना पड़ता है ।

खबरें और भी हैं...