भगहर में अबकारी ने की छापामारी हजारों का शराब किया नष्ट
चौपारण | चौपारण प्रखंड मुख्यालय से 25 किमी दूर झारखंड-बिहार के सीमा के उग्रवाद प्रभावित भगहर में अबकारी विभाग ने चौपारण पुलिस के सहयोग से शनिवार को छापामारी अभियान चला कर दर्जनों लीटर महुआ शराब और जावा महुआ को नष्ट किया। अबकारी पदाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि भगहर में छापामारी कर निकलते हैं और दूसरे दिन पुनः अवैध कारोबारी भट्ठी तैयार कर शराब बनाने लगता है।