नहीं थम रही दुर्घटनाएं, कई गवां चुके जान
चौपारण | चौपारण प्रखंड मुख्यालय से सात किमी दूर चौपारण-चतरा रोड के बेढ़ना बारा शिवमंदिर के समीप आए दिन यात्री दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सिलसिला जारी रहने के कारण अब तक कई लोगों की दुर्घटना में जाने भी जा चुकी है। ज्ञात हो कि सड़क के घुमावदार होने के कारण बाइक और छोटे-बड़े वाहन अक्सर चकमा खा जाते हैं और सड़क के किनारे पेड़ से टकरा जाते हैं। जिसमें रविवार को बाइक संख्या जे एच 02 ए एक्स 6777 पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की पहचान प्रेम कुमार 20 और प्रमोद कुमार 24 ग्राम तुलबुल करमा, कान्हा चट्टी के रूप में हुई। जिसे एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक अस्पताल इटखोरी ले जाया गया। चिकित्सक ने बताया कि प्रेम कुमार का बायां पैर और बायां हाथ फ्रैक्चर कर गया है। वहीं प्रमोद कुमार २४ को हेड इंज्यूरी होने से गंभीरावस्था में है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।