प्रभावितों को राहत पहुंचाने की कार्रवाई आगे बढ़ी
हजारीबाग | गैस रिसाव के प्रभावित व्यक्तियों को राज्य आपदा निधि से राहत राशि भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। उपायुक्त डाॅ. भुवनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर सदर अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत अभिलेख तैयार कर रहे हैं। आपदा निधि से छह लाख रुपए आवंटित किया गया है। उक्त राशि से मृतका के आश्रित के अलावा 27 प्रभावित व्यक्तियों को राहत दी जाएगी। जानकारी के अनुसार इसके लिए प्रभावित व्यक्तियों के आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर संकलित किये जा रहे हैं। इसके बाद स्वीकृृत राशि से सभी संबंधित व्यक्तियों के खाते में राशि स्थानांतरित कर दिये जाएंगे ।