पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barhi News Administration In Ranichunwa Organizes Your Doorstep Program Execution Of Many Cases

रानीचुंवा में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, कई मामलों का निष्पादन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरही | बरही प्रखंड अंतर्गत रानीचुंवा पंचायत के कुटुमा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक उमाशंकर अकेला, एसडीओ राजेश्वर नाथ आलोक, बीडीओ अरूणा कुमारी, सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव, डीएस डाॅ एसएसपी सिंह, सीडीपीओ सुजाता कुमारी सहित अन्य अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्या से अवगत हुए। इस क्रम में ग्रामीणों को समस्याओं के त्वरित समाधान व विकास योजना से आच्छादित करने का भरोसा दिलाया गया। मंच पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों सहित कार्यक्रम स्थल पर कई ग्रामीण शामिल हुए। झारखंडी वेशभूषा में सजकर महिलाओं ने मांदर व अपनी संस्कृति का परिचय देते हुए विधायक उमाशंकर अकेला, एसडीओ आरएन आलोक, बीडीओ अरुणा कुमारी, सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। जिसके बाद विधिवत तरीके से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एसडीओ राजेश्वर नाथ आलोक ने कहा कि जनता की समस्या काफी महत्वपूर्ण है। इसे दूर करने के उद्देश्य से ही सरकार द्वारा इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके माध्यम से सभी लंबित कार्यों को शिविर के माध्यम से दूर किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में लगाए गए सभी विभाग का स्टाल में उपस्थित प्रतिनिधि समस्याओं को सुनकर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। बीडीओ अरुणा कुमारी ने कहा कि सरकार आपके द्वार सिर्फ जनता के लाभ के लिए है। मौके पर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कई स्टाल लगाए गए। वहीं पशुपालन विभाग की ओर से डाॅ राजीव भारती द्वारा पशुपालन स्टाल लगाया गया। जिसमें पशुओं से संबंधित रोगों का निदान किया गया। मौके पर बीडीओ अरुणा कुमारी, सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, डीएस डॉ एसएसपी सिंह, स्थानीय मुखिया रीता मुर्मू, बीसीओ संजय यादव, जिला परिषद सदस्या संतोष रविदास, अब्दुल मनान वारसी, बिनोद कुमार, कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ प्रखण्ड अध्यक्ष अमित जयसवाल, मनोहर यादव, कुणाल कतरियार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...