- Hindi News
- National
- Barhi News Administration Organized By Your Doorstep In Kanchanpur Panchayat
कंचनपुर पंचायत में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन
कटकमसांडी | कंचनपुर पंचायत भवन में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में प्रखंड के वरीय पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी प्रीति किस्कु शामिल हुए। इस क्रम में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजन का मकसद आपकी की समस्याओं का आपके द्वार पर आकर समाधान करना है उन्होंने सभी ग्रामीणों से यह भी कहा प्रशासन तथा सरकार आपकी समस्याओं के समाधान के लिए कृतसंकल्प। प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में जन वितरण प्रणाली वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन निशक्त पेंशन सहित विभिन्न आवेदन ग्रामीणों ने दिया। कार्यक्रम में कृषि पशुपालन शिक्षा स्वास्थ्य समाज कल्याण सहित विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनी राम महतो, आत्मा के बीटीएम धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर रविशंकर कपूर, भ्रमण सील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार मनी, मनरेगा बीपीओ अफरोज आलम प्रधानमंत्री आवास कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार, बीईईओ चंदेश्वर प्रसाद बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना एक्का आदि मौजूद थे।