पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hazaribagh News Against The Power Cut The Student Front Stopped The Coal Laden Goods Train For Two Hours

बिजली कटौती के खिलाफ छात्र मोर्चा ने कोयला लदे मालगाड़ी को दो घंटे रोका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हजारीबाग जिले में मात्र छह घंटे बिजली आपूर्ति करने के विरोध में छात्र संघ ने एकजुट होकर विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तीन संगठनों के युवाओं ने संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले हजारीबाग से बाहर जा रहे कोयला के रैक को रोकने के लिए सांकेतिक चक्का जाम किया। छात्रों ने अपने आंदोलन को बिजली नहीं तो कोयला नहीं नाम दिया है। सुबह 10 बजे झारखंड छात्र मोर्चा, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन और आजसू के युवा संगठित होकर रेलवे स्टेशन हजारीबाग पहुंचे । हजारीबाग से कोयला लोड कर बाहर जा रहे मालगाड़ी को रोक दिया। युवाओं ने इंजन के आगे अपना बैनर लगाकर नारेबाजी करने लगे। एनटीपीसी से उत्खनित कोयला डीवीसी के ताप विद्युत केंद्र लिए भेजा जा रहा था। लगभग दो घंटे तक छात्रों ने विरोध जताया। मौके पर पहले से ही कटकमदाग के बीडीओ जितेंद्र मंडल की तैनाती बतौर मजिस्ट्रेट की गई थी। पुलिस बल को भी लगाया गया था। मजिस्ट्रेट से आंदोलन कर रहे रहे छात्रों की वार्ता हुई। मजिस्ट्रेट ने छात्रों की मांग से सरकार को अवगत कराने का आश्वासन देकर चक्का जाम हटवाया। स्टेशन मैनेजर एस सिद्दिकी से भी आंदोलनकारियों ने बातचीत की। प्रबंधक ने भी छात्रों की मांग से रेल के वरीय अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। छात्रों ने शनिवार तक समस्या समाधान का इंतजार करने का निर्णय लिया है। बिजली नहीं मिलने की स्थिति में पुनः रविवार को बिजली नहीं तो कोयला नहीं आंदोलन के तहत हजारीबाग से बाहर जानेवाले कोयला को रोक दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन के बाद युवाओं का दल डीवीसी के हजारीबाग कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा ।

आंदोलन करनेवालों में चंदन सिंह, उदय मेहता, आशीष कुमार, रितेश तिवारी, अक्षय कुमार, जीवन यादव, फैजल खान, सकीब खान, रवि पांडे, मोहसिन, धनंजय सिंह, कमल देव, समशेर, अरुण राणा, अनुज वर्मा, सरबजीत, अंकित, साजन मेहता, सुनील कुमार, सुमित, शोहराब, राजदीप पांडे, रुचि कुजुर, पुरुषोत्तम पांडे, मासूम कुमार, रुपांशु चौधरी, देवकांत कुमार, आशीष यादव, अजय मेहता और अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...