- Hindi News
- National
- Barhi News Ajsu Celebrated The Sixth Death Anniversary Of Self Tileshwar Sahu
आजसू ने मनाया स्व तिलेश्वर साहू की छठी पुण्य तिथि
बरही | आजसू पार्टी बरही विस इकाई की ओर से वीर कुंवर सिंह पथ स्थित न्यू रेलवे कॉलोनी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव स्व तिलेश्वर साहू की 6 वीं पुण्य तिथि शहीद दिवस के तौर पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सबसे पहले आजसू बरही विस प्रभारी राजसिंह चौैहान ने स्व साहू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उसके बाद बारी बारी से सभी कार्यकर्ताओं ने स्व साहू जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बिरेंद्र साव किया। इस अवसर पर आजसू विस प्रभारी राजसिंह चौैहान ने कहा कि स्व तिले’वर साहू बरही के विकास के लिए कई कार्य किए। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं गरीबो की सेवा को देखते हुए बरही की जनता उसे विकास पुरूष के रूप में जानने लगी थी।