- Hindi News
- National
- Barhi News Alagdiha Became The Winner Of Knock Out Cricket At The Panchayat Level
पंचायत स्तरीय नाॅक आउट क्रिकेट का विजेता बना अलगडीहा
भंडाराे पंचायत के धोबियापहरी के भगत सिंह स्टेडियम में पंचायत स्तरीय नॉकआउट क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन स्थानीय मुखिया सकलदेव यादव ने किया। उन्होंने सभी टीमाें के खिलाड़ियों जर्सी दी। पहला मैच बैरिसाल एवं तेतरिया भंडारो के बीच खेला गया जिसमे तेतरिया भंडाराे की विजय रही। दूसरा मैच धोबियापहरी एवं अलगडीह के बीच खेला गया, जिसमें अलगडीहा के टीम जीत हासिल की। तीसरा मैच बेहराबाद एवं पुरहरा के बीच खेला गया, जिसमें पुरहरा के टीम जीत हासिल की। इसी तरह चाैथा मैच भंडाराे एवं हथगड़ा के बीच खेला गया, जिसमें हथगड़ा कीे टीम जीत हासिल की। अंक के अधार पर ह सेमीफाइनल पुरहरा एवं हथगड़ा के बीच खेला गया, जिसमे हथगड़ा की टीम जीत कर फाइनल में पहुंची। इसी तरह दूसरा सेमीफाइनल तेतरिया भंडारो एवं अलगडीहा के बीच खेला गया, जिसमें अलगडीहा के टीम फाइनल में अपना स्थान बनाई । गुरुवार को मैच फाइनल में अलगडीहा एवं हथगड़ा के बीच खेला गया। इसमें अलगडीहा की टीम 15 ओवर में 153 रन 05 विकेट खोकर बनाई। 154 रन की लक्ष्य का पीछा करने उतरी हथगढा की टीम ने 10 विकेट खोकर मात्र 73 रन ही बना सकी। इस प्रकार अलगडीहा की टीम विजयी हुई। विजेता टीम को मुखिया सकलदेव यादव एवं आयोजनकर्ता पिंटू यादव शफीक खान एवं सिकंदर यादव पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रयाग यादव उप मुखिया महेंद्र यादव ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर रामप्रवेश यादव, रामेन्द्र प्रसाद, अनिल यादव, मनोवर अंसारी एवम शमशेर अंसारी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रयाग यादव, उप मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र यादव, समाजसेवी शफीक खान, जेडीपीएस के प्रधानाध्यापक नागेश्वर यादव, मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर के शिक्षक दिलीप यादव, एवम पिंटू यादव, वार्ड सदस्य बद्री यादव, अबरार अंसारी, जुमन खान, जिब्राइल अंसारी, दशरथ मोदी अनिल यादव,रमेश यादव, रवि यादव, बासुदेव यादव एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।