पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hazaribagh News Animal Husbandry Team Assesses The Impact On The Health Of Animals Due To Gas Leakage

पशुपालन टीम ने गैस रिसाव से पशुओं के स्वास्थ्य पर पड़े प्रभाव का लिया जायजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

12 मार्च की रात्रि को हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बड़ा बाजार, मल्लाहटोली मोहल्ला में आइस फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण क्षेत्र में पशुओं के स्वास्थ्य पर पड़े प्रभाव का जायजा लेने पशुपालन विभाग की टीम ने दौरा किया। इसमें जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ. ओपी पांडेय के अलावा पशु चिकित्सक शामिल थे। मौके पर टीम के सदस्य गैस रिसाव से प्रभावित ग्वाल टोली अाैर मल्लाह टोली क्षेत्र में घर-घर अाैर दस खटालों में जाकर पशुपालकों से मिले एवं पशुओं की स्वास्थ्य एवं गैस के प्रभाव की जांच की। मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त डाॅ. भवुनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर पशु चिकित्सा टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर कुल 49 गायों, एक पालतू कुत्ता सहित तीन बकरी के स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने कहा कि जांच के क्रम में सभी पशु स्वस्थ्य पाये गये है। वहीं आईस फैक्ट्री में रहने वाले कुछ कबूतरों की गैस रिसाव के कारण मृत्यु हुई है। मौके पर अनुमंडल पशुपालन पदाधिकारी सदर डाॅ. उपेन्द्र कुमार, टीभीओ पदमा डाॅ. अरूण कुमार राय सहित पशु चिकित्सक डाॅ. अनंत सागर, डाॅ. मजरूल हसन एवं अन्य मौजूद थे।

निरीक्षण करते टीम के अधिकारी ।
खबरें और भी हैं...