- Hindi News
- National
- Hazaribagh News Apart From Alcohol There Is No Facility In The Sub Health Center
दारू के अतिरिक्त उपस्वास्थ्य केंद्र में नहीं है कोई सुविधा
लैब टेक्नीशियन को एचएमसीएच में किया गया है प्रतिनियुक्त
बिहार सरकार के द्वारा हजारीबाग जिला के एकीकृत सदर प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 1984-85 में अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र पेटो में बनाया गया। स्वास्थ केंद्र के निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों को चिकित्सीय सुविधा का भरपूर लाभ मिल रहा था। लेकिन वर्ष 2005 के बाद इस अस्पताल की स्थिति बदतर होती गई। आज आलम यह है कि यहां कई प्रकार की चिकित्सीय सुविधाओं की कमी है। यहां कभी कभी ऐसी स्थिति आती है कि लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में यह अस्पताल छह कमरों में संचालित है। इसमें एक ओपीडी, एक जांच घर, एक प्रसव कक्षा, एक मेडिसिन रूम, एक वार्ड रूम, एक प्रशासनिक कक्ष है। वर्तमान में इस अस्पताल में एक डॉक्टर कपिल मुनि प्रसाद, तीन एएनएम सुशील कुमारी, अंजनी शर्मा, रिजवाना परवीन ,एक लैब टेक्नीशियन देवाशीष कुमार ,एक लिपिक नीलकंठ विश्वकर्मा, एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी माेहम्मद मोबिन कार्यरत है। इनमें से लैब टेक्नीशियन देवाशीष कुमार को सदर अस्पताल में डिप्यूटेशन कर दिया है। देवाशीष कुमार प्रत्येक महीना के नौ तारीख को पहुंचते है।