हवलदार के बेटे से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, जेल
हजारीबाग लोहसिंघना थाना की पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेपी कारा भेज दिया। जिसे जेल भेजा गया वह कटकमदाग थाना क्षेत्र के बन्हा निवासी मो यासीन है। उसने हजारीबाग पुलिस लाईन में पदस्थापित हवलदार राजनाथ प्रसाद के पुत्र बीए सेमेस्टर तीन का छात्र शिवनंदन कुमार से तीन लाख रूपया रंगदारी मांगा था। रंगदारी वसूली के लिए एनटीपीसी कोल परियोजना के आउटसोर्स कंपनी त्रिवेणी सैनिक के एजीएम एचआर गोपाल सिंह की हत्या की फाल्स जिम्मेवारी लेकर खौफ बना रहा था। थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शिवानंद कुमार पढाई के साथ साथ छोटा व्यवसाय भी करता है। वह पुलिस लाईन कालोनी में रहता है। इससे लगातार मोबाइल पर रंगदारी मांगी जा रही थी और कहा जा रहा था कि अगर रंगदारी का रकम नही दोगे तो एजीएम गोपाल सिंह की तरह मारेंगे। जिसमें शिवानंद कुमार के आवेदन के आधार पर काण्ड संख्या २४/२० धारा ३८५/३८७ भा द वि दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने कहा है कि उसे डराने के लिए अभियुक्त द्वारा एनटीपीसी में कार्यरत एजीएम गोपाल सिंह के हत्या स्वयं करने की बात बोल रहा था । अनुसंधान के क्रम में धमकी देने और रंगदारी मांगने के लिए प्रयुक्त मोबाइल नंबर को ट्रैप किया गया। तब यह नंबर को लोकेट कर मो यासीन को मोबाइल एवं प्रयुक्त सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया। उसने यह भी स्वीकारा है कि इसके पूर्व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरहद गांव के एक व्यक्ति से बतौर रंगदारी 10 हजार रुपए वसूला है। कहा कि आरोपी को जेपी जेल भेजा गया। अभियुक्त के द्वारा सूचक को पैसा के लिए लगातार जान मारने की धमकी दिए जाने वाले मोबाइल को अभियुक्त के निशानदेही पर बरामद किया गया।