- Hindi News
- National
- Hazaribagh News Asylum Foundation Organized The Ceremony On International Women39s Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आश्रय फाउंडेशन ने किया समारोह आयोजित
आश्रय फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सीसीआर डीएसपी अमिता लकड़ा थीं। इस मौके पर आश्रय फाउंडेशन के सचिव डॉ. अमल राणा ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए खतरनाक बीमारी है। दहेज के भय के कारण देश में भ्रूण हत्या जैसे मामले नहीं रुक रहे हैं। महिलाओं को बदलाव के लिए अपने घर से शुरुआत करने की जरूरत है। घर में बेटा-बेटी में भेद न करें। महिलाओं को मान-सम्मान देकर ही पूरी श्रृष्टि को कायम रखा जा सकता है। हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग व जागरूक रहना चाहिए। सामूहिक प्रयास से ही बदलाव होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीआर डीएसपी अमिता लकरा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष राणा ने किया। इस अवसर पर गायत्री राणा, अनिता राणा, रजनी तिग्गा, मोना बग्गा, रुक्मणि देवी, उर्मिला, लक्ष्मी राणा समेत कई लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अपने कार्यों से समाज में मिसाल पेश करने वाली चार महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।