- Hindi News
- National
- Chouparan News Barhi Flag Hoisting Regarding Shatchandi Mahayagya To Be Held On March 25
बरही : 25 मार्च को होने वाली शतचंडी महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण
बरही | बरहीडीह देवी मंडप में 25 मार्च से आयोजित होने वाली शतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालु बरहीडीह सहित पूरे नगर का भ्रमण करते हुए बरहीडीह भगवती मंदिर प्रांगण में भूमि पूजन किया। इस यज्ञ में आचार्य के रूप में रामचंद्र पांडेय, उपेंद्र शर्मा, लखन पांडेय, महादेव पांडेय, कामेश्वर पांडेय, परमानंद पांडेय, कृष्णा पांडेय, जगदीश पांडेय एवं प्रमोद पांडेय ने सामूहिक रूप से विधि विधान को संपन्न कराया। वही मुख्य पुजारी के रूप में अशोक सिंह व उनकी प|ी सरिता देवी हैं, जिन्होंने पूरी विधि विधान के साथ भूमि पूजन व ध्वजारोहण किया।