- Hindi News
- National
- Barhi News Bhagwati Temple Ramnavmi Puja Committee Will Table Tableau Committee Constituted
भगवती मंदिर रामनवमी पूजा समिति निकालेगी झांकी, कमेटी का गठन
धनबाद रोड मां भगवती मंदिर सेवा संस्थान की ओर से रामनवमी पूजा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बैठक हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी मां भगवती मंदिर सेवा संस्थान की ओर से रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा। रामनवमी पूजा के अवसर पर आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। रामनवमी पूजा को लेकर सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें अनीश कुमार साहू को अध्यक्ष, सागर कुमार, किंशु कुमार को उपाध्यक्ष बमबम कुमार गुप्ता को सचिव धीरज कुमार, उभयजीत कुमार, अविनाश कुमार सह सचिव, बाॅबी कुमार, गुड्डू वर्णवाल एवं रितिक राज को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अंकित कुमार साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। छोटू कुमार, हैप्पी कुमार, शिवम आनंद, लव कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, कोमल कुमार, सूरज कुमार, सनी कुमार एवं करन कुमार, आलोक कुमार, छोटू यादव, दीपक कुमार, पिंटू कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही विनय साहू, रमेश ठाकुर, सुरेन्द्र रजक, अनुज साव, अजय दुबे, आकाश राज, पंकज बर्णवाल, मुकेश गुप्ता, विपिन सिन्हा, बबलू ठाकुर, संजीव घोष, रमेश श्रीवास्तव, संतोष केशरी, संजय केशरी, जयप्रकाश केशरी, अमित केशरी, अरुण बर्णवाल, विजय मधेशिया आदि को कमेटी का संरक्षक बनाया गया है।