- Hindi News
- National
- Barhi News Bipa39s Death Due To Current In Dhanwar Zip Representative Asked For Compensation
धनवार में करंट से भैंसा की मौत जिप प्रतिनिधि ने मांगा मुआवजा
धरवार पंचायत की धनवार गांव में बिजली की करंट लगने से एक भैंसा की मौत हो गई । भैंसा धनवार निवासी दिलावर मियां का था। जानकारी के मुताबिक ट्रांसफार्मर के नीचे जो अर्थिंग की तार लगी होती है, उसमें बिजली की करंट प्रवाहित हो गई। जैसे ही भैंसा अर्थिंग के संपर्क में गया वैसे ही उसमे करंट लग गई और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर जीप प्रतिनिधि मोहम्मद कयूम घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली ।उन्होंने बताया की बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक किसान की भैंसा की मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम के जिम्मेवार बिजली विभाग है। बिजली विभाग को देखना चाहिए की अर्थिंग में बिजली कैसे प्रवाहित हो रही है। उन्होंने आशंका जताया कि बिजली विभाग पूरी तरह जांच परख नहीं करता है, जिसका खामियाजा एक किसान को भुगतना पड़ा। उन्होंने घटना की विस्तृत जानकारी बिजली विभाग को देते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने पशु चिकित्सक डॉ रवि भारती के द्वारा भैंसा का पोस्टमार्टम कराया । कहा की बिजली विभाग को हर हालत में मुआवजा देना होगा क्योंकि दिलावर मियां एक गरीब किसान है उनकी भैंसा की मौत से उन्हें आर्थिक क्षति हुई है जिसकी भरपाई की जिम्मेवारी बिजली विभाग की बनती है। घटना स्थल पर जिप प्रतिनिधि मो कयूम के अलावे गुलाम सरवर, केशो यादव, हजी हासिम, मो सलामत, दिलावर मियां, अब्दुल जलील, मो सराज, मो अख्तर, मो इम्तियाज अंसारी, सकिर उद्दीन आदि लोग मौजूद थे।
घटना की जानकारी लेते जिप प्रतिनिधि मो. क्यूम ।