पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएए पर विधायक के बयान का भाजपा ने किया विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरही विधायक उमाशंकर अकेला द्वारा विधानसभा में सीएए को वापस लेने की मांग पर दिए गए बयान का बरही के भाजपाइयों ने कड़े शब्दों में एतराज जताया है। भाजपा नेता एवं पूर्व जिप सदस्य अर्जुन साव ने विरोध करते हुए कहा है कि विधायक अकेला के द्वारा सदन में सीएए वापस करने की बता कही है, जो निंदनीय है। अर्जुन साव ने कहा कि पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के प्रताड़ित हिंदू, सिंख, इसाई, जैन, बौद्ध एवं पारसी को सीएए के माध्यम से नागरिकता देने की बात कही गई है। इससे किसी भी भारतीयों को कोई भी नुकसान नहीं होने वाला है। इसके बाद भी तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए विधायक के द्वारा इस तरह का बयान देना अपरिपक्वता को दर्शाता है।

खबरें और भी हैं...