लुपुंग में जला हुआ ट्रांसफार्मर बदला गया
हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास से कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम लुपुंग में 24 घंटे के अंदर 100 केवीए के जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल कर नया ट्रांसफॉर्मर दिया गया। विदित हो कि लुपुंग में।ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक मनीष जायसवाल को दी विधायक ने तुरंत विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों से बात कर तुरंत ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने की बात कही और अपने कार्यालय प्रभारी विशेषांक वर्मा को विधुत विभाग भेज कर ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया। इधर ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया है।