चतरा के युवक पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
चतरा के युवक के विरुद्ध बड़ा बाजार टीओपी में पोस्को एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया
गया है। जिसमें युवक पर
नाबालिग को बहला कर भगाने का आरोप है। चतरा आदर्श नगर के रहने वाले युवक मो दानिश, पिता मो मोहसिन को आरोपी बनाया गया है। इस बाबत थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला फॉरेस्ट कॉलोनी में रहने वाले पीडि़ता के पिता ने दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।