- Hindi News
- National
- Barhi News Central Mission Public School Barhi Celebrates Fifth Anniversary With Great Pomp
सेंट्रल मिशन पब्लिक स्कूल बरही में धूमधाम से मना पांचवां वार्षिकोत्सव
शिशु ज्ञान समिति द्वारा संचालित सेंट्रल मिशन पब्लिक स्कूल रसोइया धमना में विद्यालय का पाँचवा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरही थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, स्थानीय मुखिया बिलास देवी, मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर साव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल जलील, सामाजिक कार्यकर्ता मो तौकीर रजा, गोविंद साहू, पंचायत समिति सदस्य जसवा देवी, पूर्व शिक्षक देवधारी प्रजापति, मो गन्नी, नारायण साहू, राजदेव यादव, विद्यालय के निदेशक टुकलाल साहू, प्राचार्य नितेश कुमार, सलाहकार राजेंद्र प्रसाद ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका विभा शर्मा और श्वेता राजलक्ष्मी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसका शुरुआत देवी वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा एक कुप्रथा, पर्यावरण बचाओ विषय पर कई प्रकार का नृत्य नाटक कर समाज को बुराइयों को त्यागने का संदेश देने का प्रयास किया गया। सीनियर क्लास के बच्चों द्वारा स्टंट दिखाते हुवे भारतीय सैनिकों के आन बान ओर शान को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक शिक्षिकाओं में विभा शर्मा, आरती कुमारी, डिंपल कुमारी, नीतू कुमारी, जिफा प्रवीण, नरेश कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, देव कुमार, अजय कुमार, विकास शर्मा, सोनी कुमारी, सरिता कुमारी, शीला कुमारी, पूजा कुमारी, वाहन चालक सुधीर कुमार ने योगदान दिया।