पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चौपारण : 48 घंटे से हो रही बारिश ने जीना दूभर किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौपारण प्रखंड में 48 घंटे से रुक-रुक बारिश ने आमजन जीवन के दिनचर्या पर ग्रहण लगा कर जीना दूभर कर दिया है। 26 पंचायत के 269 गांवों में विकास का दुहाई देने वाले सांसद, विधायक, मुखिया से लेकर प्रखंड से जिला प्रशासन का पोल को अनचाहे मौसम ने खोल दिया है। साथ ही पुलिस प्रशासन के अनदेखी के कारण कुछ माह पूर्व बालू तस्करों ने ट्रैक्टर से लेकर 18 चक्का ट्रक से खुलकर बालू की तस्करी कर सड़कों का कचूमर निकाल दिया।

सड़कों का फट्टे हाल विशेषकर जीटी रोड़ सिंघरावां मोड़ से हजारीधमना, बजरंग चौक सिंघरावां से केवला-सिमरिया, पांडेयबारा से नावाडीह होते हुए केंदुआ कला का कालीकरण रोड बने कुछ साल ही हुए है। तस्करों द्वारा ट्रैक्टर से निरंतर बालू निकासी के कारण कालीकरण सड़क कम एक-दो फीट के गड्ढे ज्यादा हो गए है। जो बारिश होने पर पानी से लबालब भर जाता है और राहगीरों को सफर करने में दुर्घटना के शिकार होना पड़ रहा है। वही एनएचआई ने देश हित मे जीटी रोड का जीर्णोद्धार कर रहा है। चौपारण बाजार में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य युद्ध गति से किया जा रहा है, पर जिस हिसाब से जीटी रोड के दोनों तरफ दुकान और मकान की सुरक्षा का अनदेखी करते हुए अव्यवस्थित ढंग से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जिसका दोहरा खामियाजा चौपारण बाजार के दुकानदारों और मकान में रहने वालों को उठाना पड़ रहा है। चौपारण बाजार के लोगों को एक तरफ दुकान बंद होने से रोजी-रोटी पर आफत आ गया है वही दूसरी तरफ दुकान और घरों में गंदा पानी घुस जाने से कई प्रकार के बीमारियों के आशंका से जीना मुश्किल हो गया है।

गड्ढे में तब्दील बच्छई से हजारीधमना कालीकरण रोड ।

चौपारण बाजार में दुकानों में घुंसा बारिश का पानी ।
खबरें और भी हैं...