स्मार्ट चैंप प्ले स्कूल में बच्चों ने मनाई होली, की मस्ती
बरही | तिलैया रोड बरही में संचालित स्मार्ट चैंप प्ले स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने जमकर मस्ती की। स्कूल के प्राचार्या स्नेहा प्रिया ने उपहार में पिचकारी वितरित किया। इस अवसर पर स्नेही प्रिया ने सभी बच्चों एवं शिक्षिकाओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारगी का संदेश देता है। हमें खुशी का त्योहार को आपस में मिल जुल मनानी चाहिए। खुशी में रंग में भंग नही हो। इस बात का भी ख्याल रखनी चाहिए। मौके शिक्षिका पिंकी गुप्ता, शार्ट केशरी, सुजाता कुमारी, उषा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पूनम केशरी, शिवानी केशरी एवं गुलशन प्रवीण आदि लोग मौजूद थीं।