बच्चों ने प्रस्तुत किए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम
बरही | धनबाद रोड स्थित मां भगवती मंदिर यज्ञ कमेटी बरही के द्वारा शनिवार की रात राज आर्यन डांस एकेडमी के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आचार्य जयनंदन मिश्र, कमिटी संरक्षक सुरेंद्र रजक, रमेश ठाकुर, अनुज साव, जमुना साव, किशुन यादव, अध्यक्ष विपिन सिन्हा, उपाध्यक्ष अजय दुबे, आकाश राज, पंकज वर्णवाल, राज आर्यन डांस एकेडमी निदेशक राज आर्यन उर्फ छोटी व कमिटी के अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया। मौके पर महासचिव काशी केशरी, सचिव बलराम केशरी, सह सचिव पंकज बर्णवाल, राजकुमार यादव, मेवालाल केसरी, कोषाध्यक्ष ब्रजेश ठाकुर, उप कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य संजीव घोष, शिवम आनंद, अमित सिंह, राहुल गुप्ता, चंदु यादव, रमेश श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता आिद मौजूद थे।