बिजली संकट के लिए सीएम जिम्मेवार : जयंत
सांसद जयंत सिन्हा ने गहराती बिजली संकट का ठीकरा सीएम हेमंत सोरेन पर फोड़ा है। सांसद ने कहा कि जब तक पैसे का भुगतान सरकार नहीं करेगी तब तक समस्या का निराकरण नहीं होगा। वर्ष 2014 में डीवीसी पर आठ हजार करोड़ बकाया था। इस 8000 करोड़ बकाया को भाजपा सरकार ने पांच हजार करोड़ पर लगाकर खड़ा कर दिया। भाजपा सरकार ने समय-समय पर डीवीसी को राशि का भुगतान करती आ रही है लेकिन नई सरकार ने पैसे के भुगतान में विलंब किया जिसके कारण जनता को बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है। कोरोना वायरस पर कहा कि झारखंड सरकार सजग नहीं है। तैयारियां नहीं दिख रही हैं । सरकार की व्यवस्था लचर है । ऐसे में जनता इस सरकार में सुरक्षित नहीं है ।