24 को सम्मेलन, टीम को दी जिम्मेदारी
बरही | प्रजापति भवन गया रोड बरही में प्रजापति महासंघ की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रजापति महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष संतोष प्रजापति एवं संचालन सचिव अरुण प्रजापति एवं कोषाध्यक्ष प्रीतम पंडित ने किया। बतौर अतिथि जिला संयोजक गोपाल पंडित, संरक्षक तोखन प्रजापति, देवधारी प्रजापति एवं डाॅ नारायण पंडित मुख्य रूप से शामिल हुए। इस बैठक में 24 मार्च को आयोजित प्रजापति मिलन समारोह सह संस्कार समारोह के आयोजन एवं उसके सफलता पर चर्चा की गई। मौके पर दर्जनों लोगों ने सहयोग राशि समाज में जमा किया। साथ ही दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से सहयोग राशि एवं दान देने की पेशकश की। सम्मेलन के लिए मुंबई में रह रहे रसोइया धमना निवासी प्रकाश पंडित ने 11हजार रुपए की राशि बतौर सहयोग के तौर पर दी। जिसका समाज के प्रति आभार जताया गया। मौके पर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए स्टेज की जिम्मेवारी रूपलाल पंडित, दीपू प्रजापति, महेश प्रजापति को दी गई है। वहीं पंडाल प्रभारी के तौर पर गोपाल पंडित एवं दिनेश प्रजापति को जिम्मेदारी दी गई है। निर्णय लिया गया कि समाज के सभी विधवा महिलाओं को एवं 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में बबलू कुमार, विजय प्रजापति, मोहन प्रजापति, डाॅ नारायण पंडित, तोखन प्रजापति, देवधारी प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, जगदीश पंडित, बैजनाथ प्रजापति, अर्जुन पंडित, विनय पंडित, राजेंद्र पंडित, नरेश प्रजापति, महेश प्रजापति, सुरेंद्र पंडित, दिनेश प्रजापति, दीपू प्रजापति, युगल प्रजापति, मनोज प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, किशुन कुम्हार, मोहन आदि मौजूद थे।