पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बने विकास यादव, दी बधाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के आदेशानुसार हजारीबाग जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने विकास कुमार यादव नेवरी कर्मा निवासी को चौपारण प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने विकास के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। वहीं नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष विकास ने कहा कि जात-पात की राजनीति से उठकर प्रखंड में पार्टी को अागे बढ़ाएंगे। विकास को अध्यक्ष बनाए जाने पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने में हर संभव मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिए। बधाई देने वालों में जय शंकर पाठक, धीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रघु जायसवाल, लाल बिहारी सिंह, साजिद हुसैन, रामसेवक सोनी, राजू चौरसिया, अनवर हुसैन, दशरथ प्रसाद, संजय तिवारी, मिथिलेश दुबे, नसीम खान, ओम प्रकाश, सदरुल होदा, शशि मोहन सिंह, यदुनंदन यादव, जानकी यादव, रवि शंकर अकेला, बीरबल साहू अादि प्रमुख थे।

खबरें और भी हैं...