- Hindi News
- National
- Barhi News Consumers39 Problems Increased Due To Arbitrary Power Department
बिजली विभाग की मनमानी से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी
चौपारण | चौपारण प्रखंड सहित जिले में बिजली विभाग की मनमानी से उपभोक्ता परेशान हैं। बता दें कि डीवीसी द्वारा बिजली आपूर्ति का बिल बकाया होने के कारण बिजली के कटौती से प्रखंड में 12 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के बीच संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रखंड वासियों में हाहाकार मच गई है। बिजली पर निर्भर रहने वाले कई दुकानों के शटर लगभग बंद हो जाने के कगार पर है। पूरी तरह से अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।वहीं गृहणियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित एवं पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण दैनिक कार्य एवं बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है।