पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hazaribagh News Corona Is Heavy On Holi People Are Scared The Market Is In Recession

होली पर कोरोना भारी, सहमे हुए हैं लोग, बाजार में है मंदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करोना का भय अब हजारीबाग में भी दिखने लगा है। हालांकि करोना से ग्रसित अभी तक एक भी मामला यहां सामने नहीं आया है पर लोग सावधानियां जरूर बरत रहे हैं। होली के बाजार पर करोना भारी पड़ रहा है। रंग, अबीर, पिचकारी खरीदते समय दुकानदारों से लोग यह पूछ रहे हैं कि रंग, अबीर, कहीं चाइना या विदेश से तो नहीं मंगाया गया है? बहुत जांच परखकर ही होली के लिए रंग अबीर लोग खरीद रहे हैं। इस संबंध में बड़ा बाजार स्थित रंग अबीर के दुकानदारों में मुरारी केसरी, ऋषि केशरी, भारती व गणेश केसरी ने बताया कि आगामी 10 मार्च को होली है, पर करोना वायरस के संबंध में सोशल मीडिया पर चल रहे विभिन्न अफवाहों के कारण इस वर्ष लोग बहुत ही सोच समझ कर रंग, अबीर, गुलाल, पिचकारी, मुखौटा आदि खरीद रहे हैं। दुकानों में पिछले वर्ष की तरह भीड़ नहीं है। दुकानदारों ने बताया कि इस वर्ष चाइना से रंग, अबीर, पिचकारी नहीं मंगाया गया है। सारे सामान कोलकाता, दिल्ली, पटना, जयपुर, लखीसराय व कानपुर से मंगाए गए हैं। दुकान में एक भी होली में प्रयोग होने वाले रंग, गुलाल, अबीर, पिचकारी आदि सामान चाइना से नहीं आया है। लोग हर्बल रंग व अबीर अधिक पसंद कर रहे हैं। बताया कि मुर्गा छाप गुलाल, टाइगर ब्रांड रंग, श्री गणेशा ब्रांड अबीर बाजारों में बिक रहे हैं। इन ब्रांडों के दाम भी अधिक नहीं हैं और ना ही किसी तरह की नुकसान ही है । शहर में लगभग रंग अबीर की 300 से अधिक दुकानें हैं। सभी की स्थिति एक जैसी है। भीड़ किसी में नहीं है। शनिवार शाम पानी और पत्थर पड़ने के बाद लोग घर से नही निकले व खरीदारी नहीं की। रविवार थोड़ा मौसम खुला रहा ,लोग घर से निकले और जरूरत के सामान की खरीदारी भी की, पर लोग सहमे सहमे रहे। इस संबंध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार कहते हैं कि करोना वायरस रंग अबीर, गुलाल, पिचकारी आदि से फैल नहीं सकता। लोगों को भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने या होली खेलने से बचना चाहिए।

फीका पड़ा होली का बाजार।
खबरें और भी हैं...