- Hindi News
- National
- Hazaribagh News Dead Body Of Old Woman Found Police Engaged In Investigation
वृद्ध महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
विष्णुगढ़ | विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंतर्गत चटकरी गांव स्थित पिपराटांड़ से पुलिस ने 65 वर्षीय महिला मुंगिया देवी पति जगन हेम्ब्रम का शव बरामद किया है। इस संबंध में विष्णुगढ़ थाना में कांड संख्या 55/2020 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में तुलसी हेम्ब्रम को आरोपी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक होली के दिन उक्त महिला को तुलसी हेंब्रम जो महिला का रिश्ते में भतीजा लगता है शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था । इसके बाद से महिला और उसका भतीजा दोनों गायब थे काफी खोजबीन करने के बाद महिला का शव पिपराटांड़ स्थित जंगल के एक नाले से पुलिस ने बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया है।