पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hazaribagh News Dead Body Of Youth Recovered From Closed Pavement Hotel In Saketpuri Fear Of Breaking Wall And Keeping It Inside

साकेतपुरी में बंद फुटपाथ होटल से युवक का शव बरामद, दीवार तोड़ कर शव अंदर रखने की आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हजारीबाग शहर के साकेतपुरी विवाह घर के पास सड़क के किनारे बंद फुटपाथ होटल से गुरुवार को सुबह में अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। बंद होटल से शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। मृतक के बांए आंख पर जख्म के निशान हैं और दोनों हथेली पर करंट लगने के दाग हैं। दाहिने हाथ में अनिल कुमार शांति देवी गोदना गुदा हुआ है। आस पास के लोग इसे हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस शव का पंचनामा करने के बाद एचएमसीएच अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर मुर्दा कल्याण समिति के मो खालिद वह तापस चक्रवर्ती को सौंप दिया है। शव की पहचान की कोशिश जारी है। इस संबंध में सदर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव बरामद होने की सूचना पर गुरुवार को सुबह सदर और कोर्रा थाना की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। सूचना पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बंद होटल के पीछे के दीवार में सेंधमारी कर रास्ता बनाए जाने और दीवार के पास अज्ञात का चप्पल पाए जाने के साथ शव के आंखों पर खून रिसने के निशान मिले हैं। मृतक का शव हाथ में हाथ और पैर पर पैर चढ़ाए मिला है। शव के पास गुटका, खैनी और माला मिला है।

डाग स्क्वायड सुराग ढूंढ़ने में विफल

जांच में पहुंची डॉग स्क्वायड होटल के पीछे पड़े चप्पल को सुंघा। फिर कल्याण विभाग के छात्रावास की ओर कुछ दूर गया। उसके बाद वहां से फिर होटल में मुख्य दरवाजे से प्रवेश किया। फिर पूर्व दिशा की ओर कुछ दूर जाकर पश्चिम दिशा की ओर मुड़ गया। डॉग स्क्वायड ने वेल्स मैदान बैंक ऑफ इंडिया तक चक्कर लगाया। लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं ।

होटल बंद कर घर गया था संचालक

झोपड़ीनुमा होटल आंगो चूरचू थाना क्षेत्र के मंगरपट्टा निवासी अमृत यादव का है। अमृत यादव होली के पहले होटल बंद कर अपना घर गया था। गुरुवार को होली त्योहार बीतने के बाद हजारीबाग पहुंचा। जब उसने होटल खोला तो वह होटल में डेड बॉडी देखकर सकते में पड़ गया। होटल के पीछे की खिड़की नुमा दीवार टूटा देख उसके होश उड़ गए। दीवार के पीछे मृतक का चप्पल रखा हुआ था। पुलिस ने अमृत यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि युवक की मौत कैसे हुई। वह कहां का रहने वाला है। यह शिनाख्त नहीं हो पाया।

खबरें और भी हैं...