- Hindi News
- National
- Chouparan News Death Of A Watchman Due To Drowning In Closed Stone Quarry
बंद पत्थर खदान में डूबने से चौकीदार की हुई मौत
पदमा थाना क्षेत्र के ग्राम बुंडू स्थित बंद पत्थर खदान में डूबने से 45 वर्षीय चौकीदार डेगलाल भुइयां की मौत हो गई। घटना होली के दिन लगभग दोपहर 2.00 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डेगन भुइयां होली के दिन घर के समीप बंद खदान में नहाने गया था। जहां उसके गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई । डूबने की सूचना पाकर परिजन व ग्रामीणों ने उसे निकालने का प्रयास किया । लेकिन पानी गहरा होने के कारण शव को नहीं निकाला जा सका। परिजनों ने डूबने की सूचना पदमा पुलिस को दी। पदमा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को निकालने का प्रयास किया । अंततः देर शाम पदमा पुलिस ने चौपारण से गोताखोर को बुलाया गया। लगभग तीन घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। मृतक डेगलाल भुइयां पदमा थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। वहीं घटना की सूचना पाकर विधायक उमाशंकर अकेला ने मृतक के घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी ।