- Hindi News
- National
- Hazaribagh News Deputy Mayor And Ward Councilors Locked In Dvc Office Against Power Cuts In The District For 18 Hours
18 घंटे तक जिले में बिजली कटौती के खिलाफ डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षदों ने डीवीसी कार्यालय में जड़ा ताला
डीवीसी बिजली आपूर्ति के कमांड एरिया हजारीबाग सहित सात जिलों में पिछले कई दिनों से 18 घंटे बिजली काटती जा रही है। जिससे पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को बिजली कटौती के विरोध में भाजपा ने डीवीसी कार्यालय में ताला जड़ दिया। वहीं सभी वार्ड पार्षद डिप्टी मेयर राजकुमार लाल के नेतृत्व में डीवीसी कार्यालय पहुंचे व अल्टीमेटम दिया। लोगों ने डीवीसी को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर नियमित बिजली बहाल नहीं हुई तो लोग सड़क पर उतरेंगे। वहीं बिजली बहाली के बाद ही ताला खुलेगा। डीवीसी प्रोजेक्ट हेड संजय कुमार से बातचीत भी की और जनता की समस्याएं उनके समक्ष रखी। डिप्टी मेयर ने कहा कि प्रोजेक्ट हेड को सारी जानकारी दे दी गई है और कहा गया है कि तुगलकी फरमान यहां नहीं चलेगा। हजारीबाग की जनता यह सब बर्दाश्त नहीं करेगी। तालाबंदी के अवसर पर वार्ड पार्षदों में बबन गुप्ता, सुनीता देवी, सोनी क्षेत्री, राजेश सिन्हा, विजय प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे। वहीं बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने भी विरोध जताया। इधर सहयोग आंदोलन ने भी बिजली कटौती की निंदा किया है। कहा कि डीवीसी द्वारा 16 घंटे बिजली कटौती करने से जनता त्राहिमाम है। सहयोग आंदोलन के नरेश मुंडा, अनिल कुमार, राजेश कुमार समेत अन्य ने अविलंब बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग डीवीसी से किया है।
विधायक ने विधानसभा में उठाया बिजली का मामला, सीएम से सुधारने का अाग्रह
भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी सौंपा ज्ञापन, कहा निर्दोष जनता को सता रहा है डीवीसी
बिजली कटौती को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने डीवीसी प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। निर्दोष जनता को डीवीसी गुनहगार बना दिया है। यदि बिजली में सुधार नहीं हुई तो बाध्य होकर जनता पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी। 2014 में जिस तरह भाजपा विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण जेल भरो आंदोलन किया था, बाध्य होकर भाजपा पुनः वही कदम उठाने पर मजबूर होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल सिन्हा, राणा राहुल प्रताप, विनोद कुमार बिगन सहित कई लोग मौजूद थे।
बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो जारी रहेगा आंदोलन : कांग्रेस
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीएम कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया । श्री सिंह ने कहा कि स्कूल, कॉलेज में परीक्षा शुरू हो गई है । ऐसी स्थिति डीवीसी द्वारा बिजली कटौती बर्दाश्त से बाहर है । लोग कई दिनों से स्नान तक नहीं किए हैं। बिजली व्यवस्था जब तक नहीं सुधरती, कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा । इधर जनता दल यूनाइटेड ने भी बिजली कटौती से हो रही परेशानी को देखते हुए जीएम को ज्ञापन सौंपा है । ज्ञापन सौंपने वालों में राकेश गुप्ता, प्रवीण जायसवाल, चंद्रमोहन पटेल सहित कई लोग शामिल थे ।
बिजली की अनियमित आपूर्ति से कटकमसांडी के लोग बेहाल, मात्र छह घंटे मिल रही है बिजली
हजारीबाग | हजारीबाग सहित डीवीसी कमांड क्षेत्र में डीवीसी द्वारा शुरू किए गए लोड शेडिंग के बाद लगातार 18-21 घंटे बिजली कटौती की समस्या को लेकर सदर विधायक मनीष जायसवाल गुरुवार को सीएम से मुलाकात की। गुरुवार काे विधानसभा का सदन शुरू होते ही विधायक ने इस मुद्दे को जनहित में गंभीरता से सूचना के माध्यम से सदन पटल में उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि हमारे क्षेत्र की जनता को महज तीन घंटे बिजली आपूर्ति होने से बिजली- पानी के किल्लत के कारण परेशान हैं। सूबे की आबादी का लगभग 25 प्रतिशत जनता त्राहिमाम कर रही है। विधायक की इस सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में जवाब के लिए घोषित प्रभारी मंत्री को तत्काल इसपर जबाव देने का निर्देश दिया। जिसके बाद जवाब के लिए प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने सदन पटल पर कहा कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और जल्द ही इस पर पहल करेगी। विधायक ने सीएम हेमंत सोरेन से मिले और इस मुद्दे पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। सीएम ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है । उन्होंने विधायक से कहा कि सरकार फिलहाल डीवीसी के बकाया राशि में 200 करोड़ रुपए के भुगतान का मन बनाई है। सीएम हेमंत सोरेन के सकारात्मक आश्वासन के बाद सदर विधायक ने कहा कि उम्मीद है कि बिजली कटौती की समस्या से जल्द ही राहत मिलेगी।
बिजली कटौती पर विरोध करते डिप्टी मेयर व भाजपाई ।
ज्ञापन सौंपते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य ।
कटकमसांडी | कटकमसांडी में विगत एक सप्ताह से अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण कटकमसांडी प्रखंड वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के छात्र छात्राओं के चल रहे वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिये भी काफी मुसीबत हो रही है। बिजली के अभाव इनकी पढ़ाई पर सीधा असर डाल रहा है। जानकारी के अनुसार दामोदर वैली कारपोरेशन बिजली आपूर्ति कमांड एरिया प्रतिदिन 18 घंटे बिजली कटौती कर रही है अब मात्र छह घंटे ही बिजली मिल रही है, बिजली की आंख मिचौली से कटकमसांडी प्रखंड के सभी अठारह पंचायतों में हाहाकार मचा हुआ है बिजली के नही रहने के कारण सिंटेक्स में पानी भी नही भर पा रहे है दूसरी कृषि कार्य भी प्रभावित है।