ढेंगा में धर्मचंद फ्यूल्स पेट्रोल पंप खुला
बड़कागांव प्रखंड के बादम रोड ढेंगा गांव स्थित एनटीपीसी आरएनआर कॉलोनी सड़क मार्ग के पास इंडियन आॅयल धर्मचंद फ्यूल पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। पेट्रोल पंप के मालिक दर्शन महतो के पिता 85 वर्षीय धर्मचंद महतो ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। मौके पर भारी संख्या में अतिथि उपस्थित थे । जिसमें मुख्य रूप से इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार मिश्रा, पूर्व सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर मुकुटधारी महतो, जमादार कामेश्वर सिंह, आनंद मोहन, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सिविल सोसाइटी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता, समाजसेवी कृष्णा राम, प्रोपराइटर दर्शन महतो, मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल के प्राचार्य मो. इब्राहिम, कर्णपुरा कुशवाहा समाज के प्रखंड अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, तलसवार पंसस केदार महतो, रामनारायण सिंह, सहेश कुमार, रामपति राम, विशेश्वर राम, चंदन कुमार, प्रमोद कुमार, विष्णुदेव राणा, कृष्ण महतो, मनोज सोनी के अलावा कई लोग उपस्थित थे।