- Hindi News
- National
- Hazaribagh News District Administration Attentive To Make Holi Peaceful Flag March Out
होली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को जिला प्रशासन चौकस, निकला फ्लैग मार्च
पुलिस लाइन में जवानों को किया गया अलर्ट
हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने होली त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया है। रविवार को जिला पुलिस की ओर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत पुलिस लाइन से हुई। जो इंद्रपुरी चौक पहुंचते ही दो भागों में बट गई। एक टीम का नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय विवेकानंद ठाकुर कर रहे थे। जिनके नेतृत्व में पुलिस बलों ने पेलावल, मंडई, लोहसिंहना,नुरा आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। वहीं दूसरी टीम का नेतृत्व डीएसपी सीसीआर अमिता लकड़ा और एसडीपीओ कमल किशोर कर रहे थे। उनके नेतृत्व में पुलिस बल ने मेन रोड, खिरगांव, इमली कोठी चौक, सरदार चौक, बंशीलाल चौक होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची। फ्लैग मार्च में रैपिड एक्शन फोर्स, सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल और इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान शामिल थे। जबकि इसमें सदर पुलिस निरीक्षक गणेश कुमार सिंह, सदर थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह, बड़ा बाजार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह, कोर्रा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, पेलावल थाना प्रभारी, सभी प्रोबेशनरी दारोगा और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। इसके पूर्व रविवार को पुलिस लाइन में पीटीसी पदमा व बाहर से आए पारा मिलिट्री फोर्स के जवानों को पुलिस पदाधिकारियों ने ब्रीफिंग की। पुलिस जवानों को समझाया गया कि होली की ड्यूटी प्रतिनियुक्त स्थानों पर कैसे करनी है। होली के मौके पर आम लोगों से किस तरह का व्यवहार करना है। साथ में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अन्य टिप्स भी दिए गए। जवानों ने वरीय अधिकारियों के साथ अपना फोन नंबर साझा किया। जवानों को कहा गया कि किसी भी आपात स्थिति में पल-पल की जानकारी वरीय अधिकारियों को देते रहे।
अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर : होली के मौके पर अफवाह व हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। सभी थाना प्रभारी और बीडीओ, सीओ को अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। बाजबरन होली खेलने, हुड़दंग करने वाले और नशा कर गाड़ी चलाने वालों के साथ ट्रिपल लोड पर पुलिस की नजर बनी रहेगी। किसी भी प्रकार से शांति भंग करने वालों के साथ पुलिस को सख्ती से निबटने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस प्रशासन का नजर बना हुआ है।
होली में दो वक्त मिलेगा शहर को पानी
हजारीबाग | रंगो के त्यौहार होली के अवसर पर हजारीबाग शहर के दो वक्त पानी मिलेगा। पेयजल स्वच्छता विभाग ने होली के अवसर दो दिन होलिका दहन सोमवार तथा रंगोत्सव के दिन मंगलवार को सुबह और शाम दो वक्त पेयजल की आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। उसके बाद पुनः एक ही समय पानी की आपूर्ति की जाएगी। ज्ञात हो कि शहर को पेयजल की आपूर्ति करने वाले छड़वा डैम में इस बार जलस्तर कम रहने के कारण अक्तूबर से ही पेयजल आपूर्ति में राशनिंग की जा रही है और 24 घंटे में सिर्फ सुबह में पानी का सप्लाई किया जा रहा है। इसके पीछे उद्देश्य है कि अगली बरसात होने तक शहर के लोगों को कम से कम एक वक्त पानी मिलता रहे अन्यथा दो वक्त पानी की आपूर्ति होने पर बरसात आने तक डैम में पानी रह भी नही पाएगा। पीएचईडी के कनीय अभियंता आर पी सिंह ने कहा कि बिजली की स्थिति ठीक रही तो होली के अवसर पर शहर वासियों को सुबह शाम पानी दिया जा सकेगा और यदि बिजली ही नही रही तो यह भी संभव नही रहेगा।
होली के गीतों में झूमे मधुबन संस्थान के लोग
हजारीबाग | हजारीबाग रविंद्र पथ स्थित राधा कृष्ण सेवा संस्थान के प्रांगण में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह पिछले 25 साल से लगातार हर एक साल आयोजन किया जाता रहा है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत समाज में सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व को मनाने पर बल दिया गया। समारोह में रामदास गोप, जीवन गोप, किशन यादव, कैलाश यादव, मनीष यदुवंशी, अनिल यादव, राजकुमार यादव, डॉक्टर सेन गुप्ता, फनी कुमार यादव, दूधेश्वर सिंह, नित्यानंद कर्ण, डॉक्टर डी एन साधु एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों की सक्रिय भागीदारी रही। कलाकारों ने होली के गीतों पर समा बांधा, होली खेले ब्रज में जैसे गानों पर पूरा मधुबन संस्थान के लोग होली के रंगों में रंग गए। कार्यक्रम पेश करने वालों में मानसी कुमारी, मेघाली सेन गुप्ता, प्रगति, प्रेरणा, मीनू गुप्ता, रंजन, दीपक सिन्हा, आर के सर, बबलू सिन्हा, संजय कुमार गुप्ता, ज्योति गुप्ता, देव कुमार, विशाल, प्रेमनाथ, रवि एवं अन्य कलाकार उपस्थित थे।
फ्लैग मार्च में शामिल जवान।