पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hazaribagh News Dowry Free Jharkhand Institution Congratulates Women By Organizing Ceremony

दहेज मुक्त झारखंड संस्था ने समारोह आयोजित कर महिलाओं को दी बधाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हजारीबाग | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर दहेज मुक्त झारखंड संस्था ने समारोह आयोजित कर महिलाओं और बच्चियों को हार्दिक बधाई दिया। संस्था के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ आनंद कुमार शाही ने कहा कि आज के दौर में पिछले दौर से महिलाएं काफी आगे निकल चुकी हैं, शिक्षा हो, नौकरी हो, या रोजगार पहले पुरुष अकेले सभी कामों को करते थे। महिलाओं में जागरूकता की कमी थी, लेकिन आज समय बदल गया है। बहन बेटियां आज पूरे विश्व में नाम रोशन कर रही हैं। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि दहेज मुक्त झारखंड के बैनर तले हम लोग महिलाओं और बच्चियों को गांव से लेकर शहर तक सभी क्षेत्रों में आगे बढ़े इसके लिए टीम बनाकर जागरूकता अभियान फैला रहे हैं। दहेज मुक्त झारखंड के प्रदेश प्रभारी रंजना कुमारी ने कहा कि आज के दौर में हम लोग बहुत आगे हैं हम लोग घर चलाने से लेकर सभी क्षेत्रों में विश्व में कंधे से कंधे मिलाकर नाम रोशन कर रहे हैं। हम महिलाओं को और जागरूक होना होगा हमारे पास अगर घर चलाने की कला है तो देश भी चलाने की कला है। दहेज मुक्त झारखंड के सभी पदाधिकारियों ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई दी। अखिलेश राय, मुरली प्रसाद, हरिहर प्रजापति, आशीष गुप्ता, खागो हीरालाल साह, राजू प्रसाद, दिनेश यादव, सुखदेव पंडित, मुबारक हुसैन, अवधेश कुमार, माथुर प्रसाद, रामचंद्र पंडित, प्रियंका कुमारी, बाबर कुरैशी, डॉ आरिफ बट्ट,माही पटेल आदि ने महिलाओं को बधाई दी।
खबरें और भी हैं...