- Hindi News
- National
- Hazaribagh News Dvc Is Doing Load Shedding In The District For 18 Hours Due To Remaining On The Government
सरकार पर बकाया रहने के कारण डीवीसी जिले में 18 घंटे तक कर रहा है लोड शेडिंग
हजारीबाग में बिजली पानी के लिए हाहाकार मच गया है। डीवीसी 24 घंटे में 18 घंटे लोड शेडिंग कर रहा है और मात्र 6 घंटे बिजली दी जा रही है । होली की रात से ही डीवीसी द्वारा लोड शेडिंग की जा रही है। पर्याप्त समय तक बिजली नही रहने के कारण लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है । क्योंकि छड़वा डैम से शहर में पानी सप्लाई के लिए मोटर नही चल पा रहा है। पेयजल आपूर्ति के लिए जलमीनारों में पानी नही कर पा रहा है ।
बिजली नही रहने के कारण लोग अपने घरों में बोरिंग कुआं आदि से पानी नही भर रहा है। हजारीबाग डीवीसी के कमांड एरिया में है। इस कारण झारखंड बिजली वितरण निगम को डीवीसी से बिजली मिलती है । जबकि डीवीसी का झारखंड बिजली वितरण निगम पर 4955 करोड़ रुपये बकाया हो गया है। बकाया चुकाने के लिए डीवीसी द्वारा झारखंड सरकार को पूर्व में ही अल्टीमेटम दिया गया था। लेकिन बकाया चुकता नही हुआ तो डीवीसी द्वारा लोड शेडिंग शुरु कर दिया गया है । लोड शेडिंग की शुरआत होली जैसे त्यौहार से की गई है । शेडिंग के फलस्वरुप होली में आम लोगों को सप्लाई वाला पानी नही मिला है । डीवीसी अपने सभी कमांड एरिया में अलग अलग समय में इसी प्रकार लोड शेडिंग कर रहा है।
इधर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता पंचानन सिंह ने कहा कि उन्होंने डीवीसी के स्थानीय अधिकारियों से होली में लोड शेडिंग नही कर बिजली चालू रखने का आग्रह किया तो उन अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि ये आदेश डीवीसी के उच्चाधिकारियों के द्वारा दिया गया है, हम बस उसका अनुपालन कर रहे हैं। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि लंबे समय के बाद बिजली मिलने पर घरों में पावर डिमांड काफी बढ़ जाता है । जिसके चलते सिस्टम को स्टेबल करने में अतिरिक्त एक घंटा लगता है। इस स्थिति के लिए लोग झारखंड सरकार से अविलंब डीवीसी से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं वहीं कई लोग इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर रघुवर दास नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार को दोषी मान रहे हैं, उनका कहना है कि आम उपभोक्ताओं के बिजली टैरिफ में तीन गुणा वृद्घ करके और बिल की वसूली करने के बावजूद डीवीसी को भुगतान नहीं किया जिसके चलते आज यह स्थिति बनी है।