- Hindi News
- National
- Hazaribagh News Electricity Crisis Has Devastated The Industries Of The District Chambers
बिजली संकट ने जिले के उद्योग धंधों को चौपट कर दिया : चैंबर
झारखंड का बिजली संकट शीघ्र दूर करने के लिए हजारीबाग चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार जैन टोंग्या, संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र लाल एवं विजय केसरी ने त्राहिमाम पत्र महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है । पत्र में मांग किया गया है कि बाधित विद्युत आपूर्ति से झारखंड प्रांत को शीघ्र मुक्त किया जाए। बाधित विद्युत आपूर्ति से झारखंड की जनता बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बाधित विद्युत आपूर्ति का प्रतिकूल प्रभाव लघु उद्योगों सहित बड़े उद्योगों पर पड़ा रहा है।
एक और इस प्रांत के उद्योग धंधे पहले पहले ही वैश्विक मंदी से प्रभावित है, तो दूसरी ओर बिजली संकट ने इसकी सूरत ही बिगाड़ कर रख दी है। सीबीएसई की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी बाधित विद्युत आपूर्ति का बहुत ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। राज्य के छोटे बड़े सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान इस बिजली संकट से त्रस्त है। आगे हजारीबाग चेंबर ऑफ कॉमर्स ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि बिजली संकट अगर शीघ्र दूर नहीं किया जाएगा तो राज्य के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे। इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।