पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बरही में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई, कांग्रेस ने दिया धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरही में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली रानी बरही वासियों से आंख मिचौली खेल रही है। नियमित एवं पर्याप्त बिजली नही मिलने से आम आदमी की दैनिक कार्य एवं बच्चो की पढाई पर सीधा असर पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक दामोदर वैली कारपोरेशन (डीवीसी) बिजली आपूर्ति कमांड एरिया झारखंड के सात जिला हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में प्रतिदिन 18 घंटा बिजली कटौती करेगी। अब मात्र छह घंटे ही बिजली मिलने की संभावना है। डीवीसी 10 मार्च 2020 से बिजली कटौती शुरू भी कर दिया है।

गौरतलब है कि डीवीसी झारखंड में 300 एमवीए बिजली आपूर्ति जेवीएनएल को करती है। डीवीसी का जेवीएनएल पर 4955 करोड़ रुपया का बकाया है। डीवीसी ने 25 फरवरी 2020 तक भुगतान करने का डेट लाइन निर्धारित किया था। बकाया बिल का भुगतान नहीं होने पर 50 प्रतिशत बिजली कांटने की सूचना दी थी। जेवीएनएल झारखंड के 7 जिलों में घर घर बिजली आपूर्ति करती है। डीवीसी बिजली आपूर्ति का बिल बकाया होने के कारण बिजली कटौती का कार्य शुरू कर दिया है। इससे सातों जिलों में हाहाकार मच गई है। इसकी जानकारी मिलते ही जिस पार्टी की झारखंड में सरकार है। उसी पार्टी कांग्रेस के लोग बरही डीवीसी के पास विरोध प्रदर्शन करते हुए डीवीसी के मुख्य अभियंता पीके सिंह को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष इकबाल रजा, जिला उपाध्यक्ष डाॅ निजाम उद्दीन अंसारी एवं वरीय नेता अब्दुल मनान वारसी तथा युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अमित जयसवाल ने किया। धरना कार्यक्रम में विधायक उमाशंकर अकेला भी उपस्थित हुए। धरना प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष डाॅ निजाम उद्दीन अंसारी ने कहा कि पिछली भाजपा की सरकार राज्यीय कोष को खंडहर बनाकर चली गई। खजाना खाली होने के कारण यह स्थिति बनी है। भाजपा की सरकार जनता का काम कम दिखावा ज्यादा की है। पिछले पांच साल में डीवीसी का बकाया 4955 करोड रुपए का बकाया का भुगतान किया गया होता तो शायद यह स्थिति नही बनती। प्रखंड अध्यक्ष इकबाज रजा ने कहा कि पिछली सरकार की मार बरही वासी नही झेलेंगे। वर्तमान सरकार झारखंड से किए वायदों को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बिजली संकट से सरकार निजात पा लेगी। अंत में विधायक के नेतृत्व में बिजली बहाल करने को लेकर डीवीसी को एक ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, कांग्रेस नेता अब्दुल मनान वारसी, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष इकबाल रजा, कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ प्रखण्ड अध्यक्ष अमित जयसवाल, संतोष निषाद, कोनरा मुखिया मो ताजुद्दीन, निाजमउद्दीन अंसारी, मो नौसाद, मुकेश गुप्ता, मंटू सिंह, मो तैयब बिनोद कुमार, नरेश सिंह, मो वारिस अंसारी, तोखन रविदास, हरि प्रसाद गुप्मा, बबलू कुमार, सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल थे।

लचर बिजली आपूिर्त व्यवस्था के विरोध में डीवीसी के समक्ष धरना देते कांग्रेसी ।
खबरें और भी हैं...