- Hindi News
- National
- Hazaribagh News Encroachment Removed From Hendegir Railway Station Premises
हेंदेगीर रेलवे स्टेशन परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
कर्णपुरा |सीआईसी रेलखंड के हेन्देगीर स्टेशन परिसर में 20 वर्षों से दुकान चला कर 25 स्थानीय दुकानदारों के बीच गुरुवार को दुखों का पहाड़ टूट गया है। रेल प्रशासन ने गुरुवार की सुबह रेलवे पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर स्टेशन परिसर पहुंचे। सभी दुकानों को तोड़ दिया गया। जिसके कारण दुकानदारों के सामने रोजगार की समस्या उत्पन्न हाे गई है। दुकानदारों ने बताया कि रेलवे द्वारा नोटिस दे कर बताया गया है कि स्टेशन परिसर में सुंदरीकरण का काम होना है। ज्ञात हो कि रेलवे पुलिस ने पूर्व में ही दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस थमाया था।