कोल्हुआ कला में कई मामलों का निष्पादन
झारखंड सरकार के निर्देशानुसार बरही प्रखंड प्रशासन ने बरही के कोल्हुआ कला पंचायत में जनता दरबार लगाया गया। उद्घाटन सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, बीजेपी नेता रमेश ठाकुर, डीएस डॉ एसएसपी सिंह, डॉ राजीव भारती, अपेम सदस्य बीएसए संरक्षक अब्दुल मनान वारसी, मुखिया प्रियंका देवी, पस्स मंजू देवी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया। सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्रामीणों की कई समस्याओं का ऑन्सपोट समाधान किया गया। इस जनता दरबार में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारियां दी गई और समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर समाधान किया गया। मौके पर सीओ ने कहा कि हम सरकारी सेवक है और सरकार की योजनाओं को निष्पक्षता के साथ करवाने के लिए कटिबद्ध है। आम जन को कोई भी समस्या हो तो अंचल या प्रखंड कार्यालय में व्यक्तिगत संपर्क करे। बरही प्रशासन आपकी सेवा के लिये सदैव तत्पर है।