टायर दुकान में लगी आग हजारों रुपए के सामान राख
बरही रसोईया धमना अंसार नगर स्थित एक टायर्स दुकान में अचानक आग लग गई। जिससे लाखों का टायर्स, ट्यूब व लंगोटी जल कर राख हो गया। दुकान तिलैया थाना अंतर्गत पटोदी गांव निवासी मो वारिस अंसारी द्वारा संचालित किया जा रहा था। जिन्होंने युक्त घटना की जानकारी प्रशासन को देते हुवे बताया कि आठ मार्च को लगभग 7.00 बजे दुकान से धुआं निकलने की सूचना मुझे मिली जिसके बाद मैं दुकान के पास गया तो पाया कि दुकान में आग लगी है, मैंने तुरंत अग्निशमन वाहन को कॉल कर
के बुलाया, जिसके बाद
अग्निशमन वाहन की सहायता से अंग पर काबू पाया गया, तब तक लाखों का माल जल कर रख हो चुका था। उन्होंने प्रशासन को बताया कि इस आग के पीछे जरूर किसी असामाजिक तत्व का हाथ है। इसलिए घटना की जांच कर दोषियों को सजा दिया जाए।