- Hindi News
- National
- Hazaribagh News Five Vehicles Collided On Gt Raid The Death Of The Middle Aged
जीटी राेड पर टकराई पांच गाड़ियां, अधेड़ की माैत
बरकट्ठा थाना क्षेत्र के जीटी रोड कोहराखुर्द के निकट पांच गाड़ियों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में कतरास धनबाद निवासी 26 वर्षीय रिंकी देवी पति राजेश गोप, छह वर्षीय प्रीति कुमारी, 15 वर्षीय कृति कुमारी, 65 वर्षीय धनंजय गोप पिता बुधन गोप गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरकट्ठा में किया गया। जहां डॉक्टरों ने धनंजय गोप को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रीति कुमारी, रिंकी कुमारी, कृति कुमारी को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। शव को बरकट्ठा पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीटी रोड में चल रही सडक निर्माण संवेदक की लापरवाही के कारण घटना होने की बात ग्रामीण कह रहे हैं।
जीटी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन ।