पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश-ओलावृष्टि से किसानों को भारी क्षति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटकमदाग | बीते रात हुई बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी क्षति हुई। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों द्वारा लगाए गये टमाटर सहित सब्जी के अन्य फसल ओलावृष्टि ने नष्ट हो गया। वहीं आम के पेड़ों में लगे मंजर भी नष्ट हो गया। कई लोगों के घराें में पानी प्रवेश कर गया। खपरैल व एसबेस्टस टूटने से कई लोगों के घरों में पानी जम गया। लोग रातभर परेशान रहें। कटकमदाग निवासी मुकेश साव, बबलू साव, सत्या देवी सहित अन्य लोगांे के घरों में पानी भर गया। सलगावां निवासी मनोहर शर्मा के घर में भी पानी घूस गया। वहीं बांका निवासी सुनील यादव के करीब पांच एकड़ में लगे टमाटर के पौधा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। किसानों ने बताया कि प्रखंड के अडरा, सुल्ताना, ढेंगुरा, नवादा, खपरियावां बेस पंचायतों में किसानों द्वारा लगाए गये खेत-बारी में टमाटर, गोफी, चना, गेंहू सहित रवि फसल अत्यधिक क्षति हुई है।
खबरें और भी हैं...