पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badkagaon News Heavy Rains Hit Farmers In Chaitra Month Due To Record Rains With Hail

चैत्र माह में ओलावृष्टि के साथ रिकॉर्ड बारिश होने से किसानों को भारी नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चैत्र माह में पिछले कई दशकों में ओलावृष्टि के साथ रिकॉर्ड भारी बारिश लोगों ने कभी नहीं देखी थी। जिसके कारण जनजीवन काफी प्रभावित हो गया। भारी ओलावृष्टि एवं रिकॉर्ड बारिश ने किसानों की कमर ही तोड़ दी। किसानों के द्वारा खेतों में लगाई गई गेहूं, टमाटर, आलू, प्याज, लहसुन, लोकी, फूलगोभी के अलावा तमाम साग सब्जियां पूरी तरह से तहस-नहस हो गया।

खेतों की स्थिति देख अब किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच आई हैं। किसान अब सोचने पर विवश हो गए हैं कि अब आगे क्या होगा? क्योंकि पिछले तीन माह में बेमौसम बारिश से खेतों में लगी फसलों को भारी नुकसान हुआ था। परंतु 14 मार्च शनिवार की तड़के 2:30 बजे से लेकर घंटों तक हुई भारी ओलावृष्टि के साथ बारिश ने किसानों की बची खुची उम्मीदों को भी तहस-नहस कर दिया।

बुजुर्ग किसानों में आदर्श गुरु चट्टी निवासी 87 वर्षीय बालेश्वर महतो का कहना है कि किसानों का इतना भारी नुकसान पिछले 70 वर्षों में कभी नहीं हुआ था । किसानों को चिंता सताने लगी है कि परिवार का भरण पोषण अब कैसे होगा? क्योंकि खेती ही लोगों की जीविकोपार्जन का एक मुख्य साधन है।

भारी बारिश के कारण कई नदियों में आई बाढ़

चैत्र माह में नदियों में बाढ़ नहीं देखी जाती है, लोगो ने अनुमान भी नहीं किया था कि चैत्र माह में मूसलाधार बारिश होगी और नदियां बाढ़ में तब्दील हो जाएगी । पुल के ऊपर से पानी पार होगा। बारिश ने कई गरीबों के मिट्टी के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। दर्जनों लोगों के घरों में पानी घुस आया । जिसके कारण लोगों को रहना मुश्किल हो गया है।

तापमान में तेजी से आई गिरावट, गर्म वस्त्र निकले

चैत्र माह में पिछले कुछ दिनों से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था परंतु भारी ओलावृष्टि और बारिश के कारण तापमान में अचानक गिरावट आ गई । जो अगले कुछ दिनों तक ठंड रहेगी। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म वस्त्र निकाल लिए।

नष्ट हुई फसलों का मुआवजे देने की मांग

बड़कागांव प्रखंड में किसानों को करोड़ों रुपए की फसल नष्ट हो गई है । जिसे देखते हुए आजसू पार्टी के प्रखंड प्रवक्ता कर्णपुरा कृषि भंडार के प्रोपराइटर तपेश्वर कुमार तापस ने कहा है कि नष्ट हुए फसलों को लेकर आपदा राहत कोष से सरकार मुआवजा राशि घोषित करें ताकि किसानों को आर्थिक सहयोग मिल सके।

100 से लेकर 300 ग्राम तक के ओले गिरे

शनिवार कि तड़के सुबह 2:30 बजे से लेकर तकरीबन 4:30 बजे तक 100 से लेकर 300 ग्राम तक की भारी मात्रा में ओले गिरे । जिसके कारण साग सब्जियों के अलावा मकानों को भी भारी नुकसान हुआ।

बालेश्वर महतो।

भारी बारिश के बाद नदियों में आई बाढ़ ।

निचले इलाके के घरों में घुसा बारिश का पानी।

बड़कागांव में बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल दिखाता किसान।

बारिश से बर्बाद हुई सब्जियां ।

बड़कागांव में ओलावृष्टि के बाद जमे बर्फ को दिखाती महिला।
खबरें और भी हैं...