- Hindi News
- National
- Badkagaon News Holi Festival Of Colors In Barkagaon Block Concluded With Pomp Abir Gulal Flew Fiercely
बड़कागांव प्रखंड में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से संपन्न, जमकर उड़े अबीर गुलाल
मौसम में नरमी के बावजूद बड़कागांव प्रखंड में रंगो का त्यौहार होली शांतिपूर्वक काफी धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। सोमवार की रात्रि होलिका दहन की गई। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पूजा अर्चना कर दूसरे दिन मंगलवार जमकर होली खेली। पूरा प्रखंड मंगलवार को रंगों में सराबोर था लोग एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी । इस दौरान लोगों ने बड़ों को अबीर गुलाल लगाकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया । वही दोस्तों के साथ गले मिलकर जमकर होली मनाई । बच्चों ने जमकर पिचकारियों से एक दूसरों पर रंगों का बौछार किया। होली के मौके पर सभी लोगों ने अपने घरों में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया। प्रखंड के बड़कागांव पूर्वी, मध्य, पश्चिमी, सीकरी, चेपाकला, डाड़ीकला, सिंदवारी, सिरमा, सांढ़, कांडतरी, चंदौल, महुंगाई कला, नयाटांड़, तलसवार, अंागों, चोपदार बलिया, नापोखुर्द, बादम, गोंदलपुरा, हरली आदि पंचायतों में शांतिपूर्वक होली संपन्न हुआ। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष लोगों में काफी जागरूकता देखी गई । काफी कम डीजे साउंड बजते देखें गए। हालांकि छिटपुट जगहों पर होली पर आधारित अश्लील गाने भी बजाए गए जिसका प्रबुद्ध लोगों ने सख्त विरोध भी किया।
प्रखंड में होली त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की भी योगदान रहा पंचायतों में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे । वही विशेष रुप से बड़कागांव मुख्य चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे ताकि कोई आपस में लड़ाई झगड़ा नहीं करें और होली शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। होली शांतिपूर्वक संपन्न कराने में मुख्य रूप से एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद रावत, प्रमुख राजमुनी देवी, सीओ सह बीडओ वैभव कुमार सिंह, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो, जन प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों में कोलेश्वर गंझु, उपेंद्र महतो, दीपक दास, विगल चौधरी, महादेव हंसदा, सोनी देवी, शुक्ला तुरी, केदार महतो, अली रजा, महेंद्र महतो, चंदर साहू, चंद्रिका गुप्ता, अशोक महतो, मोहन महतो, विष्णु रजक, मीरा देवी, वाहिद हुसैन, अनीता देवी, कैलाश राणा, वाजिद अली, साधना कुमारी, श्रीकांत निराला, रंजीत कुमार का सराहनीय योगदान दिया।